लाइव न्यूज़ :

पत्नी व दो बच्चियों की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:01 IST

Open in App

गोण्डा (उप्र) एक अक्टूबर जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरिया कला में एक महिला और उसकी दो बेटियों का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने छानबीन के उपरान्त महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह देवरिया कला निवासी ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू तिवारी की पत्नी कौशल्या देवी (26) उसकी बेटी जाह्नवी (4) व ज्ञानवी (1) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे पाया गया।

उन्होंने बताया कि कौशल्या का पति दिल्ली की आजादपुर मंडी में कार्य करता था और वह पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस घर आया था। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कारणों से उसने बृहस्पतिवार रात अपनी पत्नी व दोनों बेटियों की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि परिजनों से गहन पूछताछ व छानबीन के उपरान्त पुलिस ने जब उसके पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पारिवारिक कारणों से हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए