पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 00:04 IST2021-06-12T00:04:15+5:302021-06-12T00:04:15+5:30

Husband and wife died due to snakebite in Palamu | पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत

पलामू में सर्पदंश से पति-पत्नी की मौत

मेदिनीनगर, 11 जून पलामू जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र के बसरिया गांव में बृहस्पतिवार रात में 55 वर्षीय बिशुन भुइयां एवं उसकी 52 वर्षीय पत्नी जितनी देवी की सर्पदंश से मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों को गांव के जंगल में आज दफना दिया गया। पुलिस ने बताया कि गत रात्रि पति-पत्नी जब सो रहे थे उसी समय दोनों को सांप ने डंस लिया।

पुलिस ने बताया कि परिजन दोनों को इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन जितनी देवी की रास्ते में ही मौत हो गयी, जबकि आज सुबह इलाज के दौरान बिशुन भुइयां ने भी दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Husband and wife died due to snakebite in Palamu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे