लाइव न्यूज़ :

बेसो नदी पार कर रहे पति और पत्नी की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:16 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र) दो फ़रवरी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में मंगलवार को गाय लेकर ससुराल जा रहे एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की बेसो नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव के रहने वाले राज मौर्य (55) पत्नी विद्या देवी (50) के साथ अपनी गाय लेकर ससुराल जा रहे थे और इसी दौरान बेसो नदी को पार करने के दौरान विद्या डूबने लगी।

उन्होंने बताया कि यह देख कर पति उसे बचाने के लिए आगे गया लेकिन वह भी गहरे पानी में डूब गया, जिससे पति और पत्नी दोनों की मौत हो गयी, वही गाय नदी में से तैरकर जब वापस घर पहुंची तो परिजन हैरान रह गये।

सूत्रों ने बताया कि गाय को भीगा देख परिजन ग्रामीणों के साथ किसी अनहोनी की आशंका नदी की तरफ भागे। ग्रामीणों को नदी में पति और पत्नी का शव तैरता मिला। ग्रामीणों ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। मौके पर पुलिस और लालगंज तहसील के राजस्वकर्मी पहुंच गए और पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos