लाइव न्यूज़ :

बाइक टैक्सी के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:10 IST

Open in App

नोएडा, 12 सितंबर बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित तौर पर ठगी करने के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को थाना बीटा- दो पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडेय ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर हरियाणा के गुरुग्राम से अनिल सेन पुत्र भूप सिंह तथा मीनू सेन, पत्नी अनिल सेन को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ थाना बीटा-2 में धोखाधड़ी के 15 मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों ने केडीएम इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर के नाम से एक कंपनी खोलकर लोगों से उसमें 62- 62 हजार रुपये जमा करवाये। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने एक वर्ष में रकम को दोगुना करने के नाम पर अपनी कंपनी में लोगों से पैसे लगवाए और कहा कि वे ई-बाइक चलाएंगे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिये और फरार हो गए। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ 2 वर्ष पूर्व थाना बीटा-2 में मामला दर्ज किया गया था तब से दोनों फरार चल रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद