लाइव न्यूज़ :

दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर को आठ साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:46 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 जुलाई जिले की एक त्वरित अदालत ने वर्ष 2018 में दहेज को लेकर महिला की हत्या के मामले में उसके पति और ससुर को आठ साल कैद की सजा सुनाई है।

न्यायाधीश ने मंगलवार शाम को आसिफ और उसके पिता मजार मीन को दोषी ठराने के बाद उन पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कम से कम 15 गवाह पेश किए गए थे, जिनमें से नौ अदालत में मुकर गए। अदालत ने अन्य छह गवाहों के बयान के आधार पर पिता-पुत्र को दोषी ठहराया।

अभियोजन पक्ष में अनुसार, जिले के पुरकाजी शहर में आसिफ की पत्नी मेहराना को दहेज की मांग के चलते एक अगस्त 2018 को आग के हवाले कर दिया गया था।

मेहराना के भाई ने उसके पति आसिफ और उसके ससुर मजार मीन के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। तब आसिफ और मेहराना की शादी को चार साल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह