लाइव न्यूज़ :

पति और ससुर को नशीली चाय पिलाकर दुल्हन जेवर और नकदी लेकर हुई फरार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:41 IST

Open in App

आगरा, सात मई उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुर को नशीली गोली मिली हुयी चाय पिला कर बेहोश कर दिया और जेवर तथा नकदी के लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आगरा के एत्माद्दौला थाने के नगला मोहनलाल निवासी रामलखन (22) का विवाह 15 मार्च को खंदौली के नाऊ का सराय निवासी खुशबू से हुई थी।

उन्होंने बताया कि खुशबू के माता पिता पंजाब में काम करते हैं और वह यहां अपने मामा के घर रहती थी । उन्होंने बताया कि रामलखन की मां अन्य बहुओं को लेकर शादी में अपने मायके जा रही थी तो खुशबू ने बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया ।

रामलखन के अनुसार रात में खुशबू ने उन्हें चाय पिलाई और उसके बाद उसकी शुक्रवार प्रात: जब आंख खुली तो खुशबू का कोई अता पता नहीं था। रामलखन ने शिकायत में बताया कि खुशबू अलमारी में रखे गहने और पचास हजार रुपये नकदी लेकर गायब थी।

इस संबंध में थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर संजय त्यागी के अनुसार अभी परिजनों से बात की जा रही है और दोनों ने दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले की जांच की जा रही है।

एक अन्य घटनाक्रम में आगरा के थाना कमलानगर में बल्केश्वर क्षेत्र में घर में हुई कहासुनी को लेकर एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि आगरा के ही फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी । उसकी पहचान बॉबी के रूप में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल