लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान शांति पहल का पूरा समर्थन करने को तैयार है हुर्रियत कांफ्रेंस

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:10 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 मार्च हुर्रियत कांफ्रेंस में मीरवाइज उमर फारूक की अगुवाई वाले नरमपंथी धड़े ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच उन सभी पहलों का पूरा समर्थन करने को तैयार है जिनका लक्ष्य इस उपमहाद्वीप में शांति लाना है।

यहां जारी एक बयान में हुर्रियत के इस धड़े ने कहा कि नियंत्रण रेखा संघर्ष विराम का पालन करने पर भारत एवं पाकिस्तान के बीच सहमति, बाद के बयान एवं उनके कृत्य दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों में सकारात्मक बदलाव का संकेत करते हैं।

उसने कहा, ‘‘ हुर्रियत हमेशा दोनों देशों के बीच उन पहलों का समर्थन करने के लिए तैयार था और है जिनका लक्ष्य इस उपमहाद्वीप के लोगों के लिए शांति एवं समृद्धि लाना तथा कश्मीर विवाद का निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण समाधान करना है।’’

उसने कहा कि वह दोनों देशों के बीच दोस्ताना पड़ोसी संबंध की दिशा की ओर झुकाव का ‘बहुत स्वागत’ करता है।

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि वे जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा एवं अन्य सेक्टरों में संघर्ष-विराम के सभी समझौतों का कड़ाई से पालन करने पर राजी हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर