लाइव न्यूज़ :

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने की मीरवाइज उमर फारूक की रिहाई की मांग

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 जुलाई हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने अपने अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक की रिहाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता का पिछले दो वर्षों से पूरी तरह से हनन हो रहा है।

हुर्रियत नेता बिलाल लोन के आवास पर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की कार्यकारी समिति की बैठक के बाद मीरवाइज की रिहाई की मांग की गई।

अलगाववादी संगठन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी सदस्य प्रशासन द्वारा अवैध रूप से मीरवाइज को उनके घर में नजरबंद करने का विरोध करते हुए तत्काल उनकी रिहाई की मांग करते हैं।’’

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने दुनिया के सभी मानवाधिकार और अधिकार संगठनों के अलावा लोकतांत्रिक देशों तथा विभिन्न संगठनों से अपील की है कि वे सभी मिलकर मीरवाइज की रिहाई तथा उनके अधिकारों की बहाली सुनिश्चित करें।

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने कहा कि उसके कार्यकारी सदस्य प्रोफेसर अब्दुल गनी भट, बिलाल लोन और मसरूर अब्बास अंसारी मीरवाइज से मिलने के लिए उनके घर पर गए थे, लेकिन उन्हें घर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गयी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को निरस्त करने तथा उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र सरकार के पांच अगस्त 2019 के फैसले के बाद से ही मीरवाइज को उनके घर में नजरबंद कर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों