लाइव न्यूज़ :

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में फार्मेसी के मालिक, दो अन्य की हत्या की निंदा की

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:29 IST

Open in App

श्रीनगर, छह अक्टूबर मीरवाइज उमर फारूख नीत हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडित कारोबारी एम एल बिंदरू और दो अन्य की हत्या किए जाने पर बुधवार को शोक प्रकट किया।

अलगाववादी गठबंधन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से "लंबे समय से चल रहे कश्मीर संघर्ष के समाधान पर जोर देकर, जो इस सारी पीड़ा का मूल कारण है", कश्मीर में दैनिक हिंसा और जीवन के त्रासद अंत को समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की ।

एक बयान में कहा गया, “मीरवाइज नीत हुर्रियत कॉन्फ्रेंस, पिछले कई दशकों से घाटी के लोगों की समर्पण भाव से सेवा कर रहे, घाटी के प्रमुख दवा विक्रेता बिंदरू और दो अन्य की कल शाम हुई हत्या पर दुख जाहिर करता है और इसकी निंदा करता है।’

हुर्रियत ने उन सभी हत्याओं की कड़ी निंदा की, जो साथी मनुष्यों और मानवता के खिलाफ पूरी तरह से हिंसा के कार्य हैं।

बयान में कहा गया, “हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने बिंदरू के शोक संतप्त परिवार और अन्य लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।”

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिंदरू मेडिकेयर के मालिक बिंदरू (68) को हमलावरों ने उस समय गोली मार दी, जब वह अपनी फार्मेसी में थे। बिंदरू की हत्या के कुछ ही मिनटों बाद, आतंकवादियों ने बिहार के भागलपुर निवासी वीरेंद्र पासवान के रूप में पहचाने गए एक विक्रेता को गोली मार दी, जो सड़क किनारे 'गोलगप्पे' और 'भेलपुरी' बेचकर अपनी आजीविका कमाता था। लगभग उसी समय, आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के नायदखाई में मोहम्मद शफी लोन की गोली मारकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए