लाइव न्यूज़ :

गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की हुर्रियत ने निंदा की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 15:56 IST

Open in App

श्रीनगर, छह सितंबर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के मीरवाइज उमर फारूक नीत धड़े ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की पिछले हफ्ते मौत होने पर उनका शव पाकिस्तानी झंडे में लपेटने पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने की सोमवार को निंदा की।

गिलानी की मौत के बाद कथित राष्ट्र विरोधी नारे लगाने और उनका शव पाकिस्तान के झंडे में लपेटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि जब पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए गई, तब गिलानी के सहयोगियों ने झंडा हटा दिया था।

लंबी बीमारी के बाद गिलानी की बुधवार रात यहां उनके आवास पर मौत हो गई थी। उनके शव को पास की एक मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया।

हुर्रियत की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि वह गिलानी के परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की निंदा करता है। इसमें कहा गया, ‘‘गिलानी के बेटे ने मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने 92 वर्षीय नेता का शव अपने कब्जे में ले लिया और उसे परिवार की अनुपस्थिति में और उनकी जानकारी के बगैर ही दफना दिया। यह सुनकर बहुत ही दुख हुआ। यह अमानवीय है कि परिवार को अपने प्रियजन को दफनाने का अधिकार तक नहीं दिया जाए। परिवार पर क्या बीती होगी इसकी कल्पना की जा सकती है। इस कठोरता के बाद अब अधिकारी प्राथमिकी दर्ज करके, गिरफ्तार करने की धमकियां देकर परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।’’

हुर्रियत ने कहा कि ‘‘अन्याय और दुख की इस घड़ी में कश्मीर के लोग गिलानी के परिवार के साथ खड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए