लाइव न्यूज़ :

हुर्रियत ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से कश्मीर संघर्ष को सुलझाने की अपील की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:11 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 दिसंबर मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले हुर्रियत कांफ्रेंस ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपील की कि वे ‘‘कश्मीर संघर्ष का समाधान’’ सुनिश्चित करने और जम्मू-कश्मीर के लोगों के मौलिक मानवाधिकारों का ‘‘सम्मान और उन्हें बहाल करने’’ में अपनी भूमिका निभाएं।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जारी एक बयान में, हुर्रियत ने कहा कि पिछले तीन दशकों से, जम्मू-कश्मीर में ‘‘लंबे समय तक संघर्ष’’ के कारण मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हुर्रियत ने कहा, ‘‘इसके बजाय, यह स्थिति और बदतर हो गयी है। पांच अगस्त, 2019 के बाद से (जब केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द किया) अभूतपूर्व लॉकडाउन, अतिरिक्त न्यायिक उपायों, हिरासत और संचार प्रतिबंधों के कारण मानवाधिकार की स्थिति खराब हुई है।’’

उसने कहा कि मानवाधिकारों के सभी प्रकार के उल्लंघन अस्वीकार्य हैं, चाहे वह राज्य से हो, या यहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और गैर-स्थानीय लोगों की हत्या हो।

हुर्रियत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, एमनेस्टी इंटरनेशनल, एशिया वॉच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, अंतरराष्ट्रीय नेताओं, नीति निर्माताओं और भारत के लोगों से अपील की कि वे ‘‘विवाद को हल करने’’ और जम्मू कश्मीर के लोगों के मौलिक मानवाधिकारों को बहाल करने में अपनी भूमिका निभाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो