लाइव न्यूज़ :

चक्रवात तौकते: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 मई कर्नाटक के तटीय जिलों में चक्रवात ‘तौकते’ के तबाही मचाने के मद्देनजर, राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को जिला प्रभारी मंत्रियों तथा उपायुक्त को प्रभावित जिलों में दौरा करने एवं बचाव तथा राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के दफ्तर ने एक बयान में कहा कि येदियुरप्पा ने तटीय जिलों के प्रभारी मंत्रियों तथा उपायुक्तों से रविवार को बात की और स्थिति का जायजा लिया ।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उनसे चक्रवात से प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत और बचाव कार्य शुरू करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार से किसी भी आपात सहायता की जरूरत पड़ने पर संबंधित मंत्रियों या उन्हें फोन किया जाए।

कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, रात में मुख्य तौर पर तटीय और मालनाड जिलो में भारी बारिश हुई है।

बयान के मुताबिक, आठ जिलों में भारी बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि आईएमडी ने कहा कि राज्य में रविवार को तटीय और निकटवर्ती घाट वाले जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह