लाइव न्यूज़ :

यमुनोत्री को जिला बनाने की मांग को लेकर बडकोट में भूख हड़ताल

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:32 IST

Open in App

उत्तरकाशी, सात नवंबर विधानसभा चुनावों से पहले उत्तरकाशी जिले से अलग कर यमुनोत्री जिला बनाए जाने की मांग को लेकर बडकोट में भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों में से दो के स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को उन्हें जबरन अस्पताल में भर्ती करा दिया।

इसके बाद, एक नवंबर से वहां जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा जारी अनशन के समर्थन में छह ग्रामीण भी भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं।

पृथक चार जनपद संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्बलचन्द कुमाई ने कहा कि 2011 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तत्कालीन भाजपा सरकार के मुखिया डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश में यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत एवं डीडीहाट को नया जिला बनाने की घोषणा की थी, जो आज तक अस्तित्व में नहीं आ सके हैं।

कुमाई ने कहा कि पूर्व में घोषित इन जिलों को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया गया है और गांव- गांव से जुलूस समर्थन में आ रहे हैं।

सरकार से जिलों को जल्द अस्तित्व में लाने की मांग करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र