लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अलवर रेलखण्ड पर अण्डरपास के विरोध में ट्रैक पर बैठे सैकड़ों ग्रामीण, काम रुकवाया

By भाषा | Updated: October 9, 2019 05:53 IST

गोवर्धन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया, ‘दरअसल, सकरवा और आसपास के ग्रामीणों को अण्डर पास निर्माण का विरोध इसलिए है क्योंकि, उनका मानना है कि ऐसा करने पर बरसात के दिनों में उसमें पानी भर जाया करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के मथुरा अलवर रेलखण्ड पर सकरवा गांव के समीप बन रहे अण्डरपास के निर्माण का विरोध कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रैक पर जाम लगाकर पैसेंजर ट्रेन के पहिए थाम दिए। करीब एक घण्टे से भी अधिक समय तक ट्रैक पर जमे ग्रामीण अण्डरपास निर्माण का काम रुकवाने की मांग मनवाने के बाद ही हटे।

 उत्तर प्रदेश के मथुरा अलवर रेलखण्ड पर सकरवा गांव के समीप बन रहे अण्डरपास के निर्माण का विरोध कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्रैक पर जाम लगाकर पैसेंजर ट्रेन के पहिए थाम दिए। करीब एक घण्टे से भी अधिक समय तक ट्रैक पर जमे ग्रामीण अण्डरपास निर्माण का काम रुकवाने की मांग मनवाने के बाद ही हटे।

गोवर्धन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने बताया, ‘दरअसल, सकरवा और आसपास के ग्रामीणों को अण्डर पास निर्माण का विरोध इसलिए है क्योंकि, उनका मानना है कि ऐसा करने पर बरसात के दिनों में उसमें पानी भर जाया करेगा। उनकी इस बात में दम इसलिए भी है कि वह इलाका काफी नीचाई पर पड़ता है और उस क्षेत्र में अब भी अक्सर पानी भर जाता है। लेकिन जब उसे और गहरा कर अण्डर पास बनाया जाएगा तो अवश्य पानी भरेगा।’

उन्होंने बताया, ‘ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अण्डरपास का काम बंद कराकर ग्रामीणों को ट्रैक से हटाने में कामयाब हो गए। लेकिन इस बीच मथुरा-अलवर पैसेंजर को बहज गांव के निकट रोक दिया गया था।

जिसे बाद में गंतव्य के लिए रवाना करा दिया गया।’ उन्होंने बताया, ‘फिलहाल ग्रामीणों की नाराजगी शांत करने के लिए अण्डरपास निर्माण पर रोक लगा दी गई है। लेकिन आगे की कार्यवाही जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं रेलवे के अधिकारियों के बीच वार्ता के द्वारा तय की जाएगी। लेकिन जो भी निर्णय होगा, उसमें ग्रामीणों की मांग के साथ पूरा न्याय किया जाएगा।’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल