लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पुलिस भर्ती के लिए सैकड़ों लोगों की कतार देखी गई

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:32 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन जुलाई कश्मीर के विशेष सीमा बटालियन के लिये शनिवार को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुयी और बारामूला जिले में शारीरिक परीक्षण के लिये सैकड़ों युवाओं की कतार देखी गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सरकार ने जम्मू और कश्मीर के लिये एक-एक बटालियन की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बटालियन में 675 पद हैं और दोनों में कुल मिला कर 1350 पद हैं । उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के लिये कुल 40 हजार आवेदन प्राप्त हुये हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन मार्च 2019 में निकाला गया था और जम्मू के उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण इस साल जनवरी में संपन्न हो चुका है।

भर्ती बोर्ड के सदस्य मकसूद उल जमां ने बारामूला में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, '' प्रक्रिया आज शुरू हुयी और बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपुरा जैसे सीमाई जिलों में ​शारीरिक परीक्षण जारी है।’’ उन्होंने कहा, ''इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता है और हमने जांच के लिये तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया है ।''

जमां ने बताया कि भर्ती के लिये लोगों में बेहद उत्साह देखा गया । इस बीच, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि युवाओं ने भर्ती के लिये जबरदस्त उत्साह दिखाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?