लाइव न्यूज़ :

मुफ्त जमीन मिलने की अफवाह पर मुम्बई में सैंकड़ों लोग एक खाली भूखंड पर एकत्र हुए

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:35 IST

Open in App

मुम्बई, 14 दिसंबर मुम्बई के विक्रोली इलाके में गरीबों को मुफ्त जमीन देने की अफवाह फैलने के बाद कई लोग एक खाली सरकारी भूखंड के समीप इकट्ठा हो गये । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया लेकिन वे अब भी मुफ्त जमीन पाने की आस में आस-पास रूके हुए हैं।

शहर और समीप के ठाणे एवं नवी मुम्बई की महिलाओं और बच्चों समेत 500 से अधिक लोग पिछले 20 दिनों से विक्रोली के टैगोर नगर में जेवीएलआर लिंक रोड पर कई एकड़ में फैले सरकारी भूखंड पर इकट्ठा हैं।

विक्रोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने बांस, कपड़े और अन्य सामग्री से अपने अपने लिए 300-400 वर्ग फुट के भूखंड की पहचान भी करने लगे।

अधिकारी ने बताया कि दरअसल अफवाह फैली थी कि सरकार मुफ्त जमीन दे रही है। ऐसी भी अफवाह फैली कि एक धनी व्यक्ति की बेटी हाल ही में गुजरे अपने पिता की याद में गरीबों को मुफ्त जमीन दे रही है।

उन्होंने बताया कि लेकिन जब बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी), पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में पता चला तब वे वहां गये और उन्होंने शनिवार एवं रविवार को इन लोगों तथा उनके सामानों को हटाया।

अधिकारी का कहना है कि पिछले 20 दिनों में बीएमसी तीन बार लोगों को उस जगह से हटा चुकी है लेकिन वे जाने को तैयार नहीं है और जमीन से लगी सड़क पर जमा हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस उनमें से कुछ लोगों को थाने लेकर भी आयी और उन्हें चेतावनी दी लेकिन वे अब भी नहीं सुन रहे हैं।

अधिकारी के अनुसार विक्रोली पुलिस को अबतक बीएमसी, जिलाधिकारी या महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए किसी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।

इस बीच एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अफवाह तब फैलने लगी जब पिछले महीने प्राधिकरण के अधिकारियों ने संबंधित भूखंड के समीप के खेतान कंपाउंड से करीब 18 झुग्गियां तोड़ दीं।

उन्होंने बताया कि हालांकि कुछ स्थानीय नेताओं के कथित हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने खाली कराये गये लोगों को खेतान कंपाउंड पर फिर से झुग्गियां बना लेने को कह दिया था।

अधिकारी के अनुसार उसके बाद इन्हीं लोगों ने अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों को बताया कि सरकार खाली भूखंड पर झुग्गियां लगाने दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं