लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मरे : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:12 IST

Open in App

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 27 जुलाई देश में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं होने के केंद्र सरकार के संसद में दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच हरदोई जिले के गोपामऊ क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने पिछले रविवार को स्थानीय पत्रकार आनंद मिश्रा की फेसबुक वॉल पर लिखा "आपने सच बोला है। मैं आपसे सहमत हूं। ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मर गए। विधायक राजकुमार अग्रवाल सहित लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ता।"

संडीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के बेटे आशीष की लखनऊ के एक अस्पताल में हाल में कोविड-19 से मृत्यु हुई थी। अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है।

दरअसल, पत्रकार मिश्रा ने कुछ विधायकों के वे पत्र अखबार में छापे थे जिनमें उनके क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र हुआ था। उसी अखबार की कटिंग को उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया था। उसी पोस्ट पर जाकर भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने वह टिप्पणी की।

जब विधायक श्याम प्रकाश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी सिर्फ उत्तर प्रदेश के बारे में नहीं बल्कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में उत्पन्न स्थिति के बारे में लिखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?