लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी के एक तालाब में सैकड़ों मछलियां मृत मिलीं

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 जून गुवाहाटी के दिगलीपुखुरी तालाब में सैकड़ों मछलियां मृत पायी गयीं और ऐसी आशंका है कि तालाब में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण इनकी मौत हुई है। मत्स्य मंत्री परिमल शुक्लवैद्य ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

शनिवार रात से बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां जलाशय में तैरती मिलीं, जिसके बाद मंत्री ने अपने विभाग के अधिकारियों को स्थल का दौरा करने और घटना के सटीक कारण का पता लगाने का निर्देश दिया था।

शुक्लवैद्य ने कहा, ''मछलियों की मृत्यु ऑक्सीजन के स्तर में अचानक गिरावट और टैंक में उच्च कार्बनिक भार के कारण हुई। विभागीय अधिकारियों ने जांच में पाया कि मौतें जहर के कारण नहीं, बल्कि पर्यावरणीय अवनति के कारण हुई हैं।''

उन्होंने कहा कि अल्पकालिक उपाय के तौर पर पंपों और नौकाओं के माध्यम से पानी की बौछार करके पानी के ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाया गया है।

दिगलीपुखुरी तालाब करीब 500 मीटर लंबा है और यह राज्य के सबसे बड़े शहर के अंबारी इलाके में स्थित है। इस तालाब का निर्माण अहोम वंश के शासकों ने ब्रह्मपुत्र नदी की नहर के तौर पर करवाया था। बाद में ब्रिटिश शासन के दौरान यह नहर भर गयी। दिगलीपुखुरी शहर में एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा