लाइव न्यूज़ :

सैकड़ों की संख्या में किसान चिल्ला बार्डर पर जमे, जंतर मंतर पहुंचने पर अड़े

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:33 IST

Open in App

नोएडा,दो दिसंबर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने केन्द्र सरकार से किसान आयोग के गठन की मांग की साथ ही कहा कि नौकरशाहों और नेताओं को इससे दूर रखा जाए।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ सिंह कल शाम से ही चिल्ला बार्डर पर जमे हुए हैं। वह संसद और जंतर मंतर जाने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने अवरोध लगा कर किसानों को रोक दिया है।

किसान देर रात से ही धरना स्थल पर रागिनी और गीत-संगीत का कार्यक्रम कर रहे हैं, तथा कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे हैं। किसानों ने धरना स्थल पर ही खाना बनाने की व्यवस्था कर रखी है। सुबह धरना स्थल पर किसानों ने हवन किया, तथा केन्द्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सदबुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सिंह के नेतृत्व अलीगढ़, हाथरस, आगरा और गौतमबुद्ध नगर जिले के सैकड़ों किसान नोएडा में चिल्ला बॉर्डर पहुंच गए।

किसानों ने बॉर्डर पर जाम लगा दिया है। वे मुख्य मार्ग पर अपने ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े करके धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे दिल्ली में जंतर मंतर पर जाकर धरना देना चाहते हैं, अगर पुलिस उन्हें नहीं जाने देगी तो यहीं सड़क पर धरना देंगे लेकिन जब तक जंतर मंतर पर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी, रास्ता नहीं छोड़ेंगे।

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने अवरोध लगा रखे है। पुलिस का कहना है कि अगर बुराड़ी में संत निरंकारी मैदान में किसान जाना चाहते हैं तो कोई नहीं रोकेगा, लेकिन जंतर मंतर नहीं जाने दिया जाएगा।

भानू के प्रदेश महासचिव बीसी प्रधान ने कहा कि जब तक काले कानून को वापस नहीं लिया जाता वह यहां से नहीं हटेंगे।

किसान नेता बेगराज गुर्जर ने कहा कि जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं होता तब तक किसान यहां से हटेंगे नहीं उन्होंने कहा कि नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग धरनारत किसानों के लिए खाने पीने की व्यवस्था कर रहे हैं

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि किसानों से देर रात तथा आज सुबह कई दौर की वार्ता की गई, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसानों के आंदोलन के मद्देनजर नोएडा प्रवेश द्वार के रास्ते से जाने से परहेज करें।

डीसीपी ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने भी रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है, ताकि किसान दिल्ली में प्रवेश ना कर पाए। दिल्ली पुलिस की तरफ से भारी संख्या में पुलिस बल तथा अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग