लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर डीडीसी चुनाव में सौ वर्षीय वृद्धा पहाड़ पर चढ़ कर पहुंची मतदान केंद्र

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:47 IST

Open in App

भलेसा (जम्मू कश्मीर), 28 नवंबर जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित कोटा टॉप गांव की निवासी 103 वर्षीय जैतोना बीबी ने जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में मतदान करने के बाद शनिवार को कहा कि उन्होंने 1957 से लेकर अब तक हर चुनाव में मतदान किया है।

अपनी 24 वर्षीय पड़पोती राबिया बानो की सहायता से जैतोना, ठंड से मुकाबला करते हुए खरंगाल पंचायत में गुज्जर बस्ती स्थित मतदान केंद्र पर मतदान करने गई जो उनके आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है।

भलेसा पर्वत श्रृंखला पर 11,400 फुट की ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र से लौटने के बाद जैतोना ने कहा, “मेरा वोट इस क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय लोगों के विकास के लिए था जो सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े हैं।”

जैतोना, मवेशी पालने वाले गुज्जर समुदाय से आती हैं और उनके 14 नाती-पोते और 56 पड़पोते-पोतियां हैं।

उनके परिवार के 110 सदस्य मतदान करने के योग्य हैं।

उन्होंने कहा, “हमने क्षेत्र के विकास के लिए मतदान किया है।”

छंग आरक्षित अनुसूचित जनजाति डीडीसी सीट से मतदाता के रूप में दर्ज जैतोना ने कहा, “पिछले 63 साल से मैंने हर चुनाव में मतदान किया है। पहली बार जब मैंने वोट डाला था, तब से लेकर अब तक एक भी चुनाव ऐसा नहीं हुआ जब मैंने मतदान न किया हो।”

जिला प्रशासन ने जैतोना के लिए विशेष इंतजाम किये थे लेकिन 24 वर्षीय बानो के अनुसार सौ वसंत देख चुकी जैतोना, छड़ी के सहारे के बिना, चढ़ाई चढ़ कर बस्ती स्थित मतदान केंद्र तक गई और वोट डाला।

जैतोना ने कहा कि इससे पहले आतंकवादियों की धमकी भी उन्हें मतदान करने से नहीं रोक पाई थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें लोकतंत्र में आस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!