लाइव न्यूज़ :

टीकों की सौ करोड़ खुराक : थरूर ने केंद्र को श्रेय दिया, खेड़ा ने कोविड पीड़ितों का ‘अपमान’ करार दिया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोविड-19 रोधी टीकों की दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार होने का श्रेय केंद्र सरकार को दिया जाना चाहिए, वहीं उनकी ही पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस पर कहा कि सरकार को श्रेय देना उन लाखों परिवारों का अपमान है जिन्हें महामारी के दौरान ‘कुप्रबंधन’ के कारण पीड़ा झेलनी पड़ी।

देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 100 करोड़ को पार कर गया। देश में टीकाकरण मुहिम की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी । लोकसभा सदस्य थरूर ने इस पर ट्वीट किया, ‘‘यह सभी भारतीय नागरिकों के लिए गर्व का विषय है। सरकार को इसका श्रेय देते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान भीषण कुप्रबंधन और टीकों का ऑर्डर देने में विलंब के बाद सरकार अब आंशिक रूप से क्षतिपूर्ति कर पाई है। वह अपनी पहले की विफलताओं के लिए जवाबदेह है।’’

थरूर के ट्वीट के जवाब में खेड़ा ने कहा, ‘‘सरकार को श्रेय देना उन लाखों परिवारों का अपमान है जिन्हें कोविड महामारी के कुपबंधन के कारण पीड़ा झेलनी पड़ी और इसके असर के चलते वे अब भी पीड़ा बर्दाश्त रहे हैं।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘श्रेय लेने से पहले प्रधानमंत्री को इन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। इसका श्रेय वैज्ञानिकों और चिकित्सा बिरादरी को जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए