लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी के लिए मई में आए डेढ़ लाख ज्यादा श्रद्धालु, फिर भी भक्तों की संख्या कम

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 1, 2019 17:09 IST

2018 के पहले 5 महीनों में आने वालों ने 33.60 लाख का आंकड़ा पार किया था पर इस बार यह 27.30 लाख पर आकर टिक गया है। पिछले साल मई महीने में 8.04 लाख के करीब श्रद्धालु आए थे और इस बार यह संख्या मई में बढ़ कर 9.5 लाख हो चुकी है।

Open in App

वैष्णो देवी की यात्रा में लगातार होती कमी श्राइन बोर्ड के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। हालांकि मई महीने में पिछले साल के मुकाबले डेढ़ लाख श्रद्धालु ज्यादा आए पर अभी भी पांच महीनों का घाटा पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

पिछले साल के मुकाबले में इस साल पांच महीनों में आने वालों की कुल संख्या में अभी भी 6 लाख के करीब श्रद्धालुओं की कमी है। इसके बहुतेरे कारण गिनाए जा रहे हैं। इनमें पुलवामा में हुए हमले, पाक कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 के अतिरिक्त लोगों का कुंभ मेले की ओर आकर्षण भी कारणों में गिना जा रहा है।

सवाल अब यह है कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही कमी को पूरा कैसे किया जाए। अधिकारियों को उम्मीद है कि आज से देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूलों कालेजों में होने वाली छुट्टियों मंे भीड़ बढ़ेगी पर भीषण गर्मी के चलते पिछले कुछ दिनों से कटड़ा का सूनापन इस उम्मीद को बार बार धराशायी जरूर करता था।

2018 के पहले 5 महीनों में आने वालों ने 33.60 लाख का आंकड़ा पार किया था पर इस बार यह 27.30 लाख पर आकर टिक गया है। पिछले साल मई महीने में 8.04 लाख के करीब श्रद्धालु आए थे और इस बार यह संख्या मई में बढ़ कर 9.5 लाख हो चुकी है। बावजूद इसके चिंता की लकीरें उन व्यापारियों और होटल वालों के चेहरों पर देखी जा सकती हैं जिनकी रोजी रोटी श्रद्धालुओं से जुड़ी हुई है।

जून में क्या यह संख्या कोई रिकार्ड तोड़ पाएगी कुछ कहना असंभव है क्योंकि अभी भी कश्मीर मंें आतंकवाद सिर उठाए खड़ा है और अब आतंकियों के कदम जम्मू संभाग की ओर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जबकि सीमाओं पर बना हुआ तनाव वहीं है जिसमें सैनिकों व सैनिक साजो सामान की तैनाती कश्मीर जाने वालों के कदमों को भी रोक रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं