लाइव न्यूज़ :

स्‍वदेशी उत्‍पादों को बढ़ावा देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा हुनर हाट : गडकरी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:18 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रपार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्‍म निर्भर भारत' अभियान को मजबूत करने और हुनरमंद कारीगरों के स्‍वदेशी उत्‍पादों को बढ़ावा देने में हुनर हाट महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

शुक्रवार को रामपुर के नुमाइश ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हुनर हाट के उद़्घाटन के मौके पर कहा कि हुनर हाट गांवों के ज़रूरतमंदों, विशेष रूप से प्रतिभाशाली कारीगरों और शिल्पकारों को एक प्रभावी मंच प्रदान कर रहा है। गडकरी ने कहा, "जब ये स्वदेशी उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे और हमारे कारीगर समृद्ध होंगे, तभी हमारा सपना पूरा होगा।"

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने बतौर मुख्‍य अतिथि कहा कि रामपुर के "हुनर हाट" में मास्टर कारीगरों के स्वदेशी उत्पाद एक प्रमुख आकर्षण हैं, जहां कोई भी सांप्रदायिक सद्भाव और विविधता में एकता की भावना महसूस कर सकता है।’’

उन्‍होंने कहा कि हुनर हाट देश के आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नकवी ने कहा कि अगला "हुनर हाट", "वोकल फॉर लोकल" थीम के साथ शिल्प ग्राम, लखनऊ में 22 से 31 जनवरी 2021 को आयोजित होगा जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

इस मौके पर उत्‍तर प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "वोकल फॉर लोकल" के सपने को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में आयोजित होने वाले हुनर हाट सही मायनों में दस्तकारों, कारीगरों को बाजार मुहैया करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान