लाइव न्यूज़ :

हुनर हाट लाखों शिल्पकारों को रोजगार के मौका दे रहा है: नकवी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले छह सालों में "हुनर हाट" मंच के जरिए 7.50 लाख से अधिक दस्तकारों, शिल्पकारों और उनके साथ काम करने वाले लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के मौके प्रदान किए गए हैं।

यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन) में आयोजित 35वें ‘हुनर हाट’ में पत्रकार वार्ता में नकवी ने कहा कि उनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा महिला दस्तकार हैं।

मंत्री ने कहा कि हाट का समापन शुक्रवार को होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम पांच जनवरी 2022 तक चलना था।

नकवी ने कहा, “जेएलएन स्टेडियम में हाट में बड़ी संख्या में लोगों के आने को ध्यान में रखते हुए, 35वें ‘हुनर हाट’ का समापन कल दोपहर करने का फैसला लिया गया है।”

उन्होंने कहा, “देश के पास कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और संसाधन हैं। हमें घबराने की बजाय एहतियात और बचाव पर ध्यान देना चाहिए।”

35वें "हुनर हाट" में 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों ने हिस्सा लिया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी और नकवी ने 23 दिसंबर को संयुक्त रूप से किया था।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने पत्रकारों से कहा, “पिछले छह सालों में "हुनर हाट" मंच के जरिए 7.50 लाख से अधिक दस्तकार, शिल्पकारों और उनके साथ काम करने वाले लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के मौके प्रदान किए गए हैं। उनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा महिला दस्तकार हैं।”

उन्होंने कहा कि बिहार, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली सहित 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्तम स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद हाट में उपलब्ध हैं।

नकवी ने कहा कि आने वाले दिनों में मैसूर, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुडुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला और अन्य स्थान में भी हाट आयोजित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह