लाइव न्यूज़ :

आखिरी छोर प/र बैठे कारीगरों को मुख्यधारा में ला रहा है "हुनर हाट" : भूपेंद्र यादव

By भाषा | Updated: December 23, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाला ''हुनर हाट’’ दूर-दराज के कारीगरों को मुख्यधारा के साथ जोड़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र की ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ की संकल्पना को आगे बढ़ा रहा है।

वह यहां 35वें ‘‘हुनर हाट’’ के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कई अन्य मौजूद थे।

यादव ने कहा कि देश में हर जगह हुनर है और उसे यह ‘‘हुनर हाट’’ बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को आगे बढ़ा रहा है... आखिरी छोर पर बैठे कारीगरों को मुख्य धारा में ला रहा है।’’

आगामी पांच जनवरी तक चलने वाले इस ‘‘हुनर हाट’’ में देश के 30 से अधिक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के 700 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर एवं पारम्परिक पकवानों के उस्ताद भाग ले रहे हैं।

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में हुनर की विरासत को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान किया है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा देश की हुनर की विरासत को नई ऊर्जा, साथ ही मौका-मार्किट भी मुहैया कराया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि “हुनर हाट” ने पिछले लगभग 6 वर्षों के दौरान 7 लाख 50 हजार से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इनमें 40 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं