हरियाणा, पंजाब में उमस, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:35 IST2021-07-25T19:35:08+5:302021-07-25T19:35:08+5:30

Humidity in Haryana, Punjab, maximum temperatures above normal at many places | हरियाणा, पंजाब में उमस, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा

हरियाणा, पंजाब में उमस, कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा

चंडीगढ़, 25 जुलाई हरियाणा और पंजाब में रविवार को भी उमस भरा मौसम बना रहा और ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

हरियाणा के नारनौल, हिसार और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.5 डिग्री सेल्सियस, 38.5 डिग्री सेल्सियस और 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि गुरुग्राम और रोहतक में अधिकतम तापमान क्रमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि अमृतसर में भी उमस के साथ अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला दोनों में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में 19 मिमी बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Humidity in Haryana, Punjab, maximum temperatures above normal at many places

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे