लाइव न्यूज़ :

देश के कई हिस्सों में 26 से 30 अप्रैल के बीच रहेगा नमी भरा मौसम : आईएमडी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भारत) भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पूर्वानुमान जारी किया जिसके मुताबिक मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में 26 से 30 अप्रैल के नमी भरा मौसम रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि 26 अप्रैल को तेलंगाना, केरल और माहे (पुडुचेरी) के कुछ इलाकों में 26 अप्रैल से आंधी और बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक सोमवार को पश्चिम बंगाल के गांगेय मैदानों, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिण अंदरुनी कनार्टक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल मे कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की जानकारी मिली।

मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और तटीय ओडिशा में इस अवधि में लू चलने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक 27 अप्रैल को उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल और माहे के कुछ इलाकों में मेघगर्जन व बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक 30 अप्रैल को उत्तराखंड,विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल और माहे में मेघगर्जन, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसी दिन दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तर केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू