दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: August 6, 2021 10:17 IST2021-08-06T10:17:50+5:302021-08-06T10:17:50+5:30

Humid morning in Delhi, chances of light rain | दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में सुबह उमस रही, हल्की बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्लीवासियों की शुक्रवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ ही बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Humid morning in Delhi, chances of light rain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे