दिल्ली में उमस भरी सुबह
By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:32 IST2021-04-07T16:32:14+5:302021-04-07T16:32:14+5:30

दिल्ली में उमस भरी सुबह
नयी दिल्ली, सात अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह मौसम उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’
उन्होंने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 37 और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।