दिल्ली में सुबह उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश के आसार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:59 IST2021-07-25T10:59:10+5:302021-07-25T10:59:10+5:30

Humid heat in Delhi in the morning, light rain expected | दिल्ली में सुबह उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में सुबह उमस भरी गर्मी, हल्की बारिश के आसार

नयी दिल्ली, 25 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह के समय उमस भरी गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है।

आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Humid heat in Delhi in the morning, light rain expected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे