लाइव न्यूज़ :

इकबाल मिर्ची का सहयोगी हुमायूं मर्चेंट अरेस्ट, 24 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में

By भाषा | Updated: October 22, 2019 19:17 IST

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मर्चेंट को सोमवार की रात धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। इकबाल मिर्ची ऊर्फ इकबाल मेमन अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी था।

Open in App
ठळक मुद्देकहा जाता है कि मर्चेंट मिर्ची का करीबी दोस्त और सहयोगी है।एजेंसी की जांच में पता चला है कि तीनों संपत्तियों में रहने वाले किराएदार ‘फर्जी’ थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने दिवंगत गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के करीबी सहयोगी हुमायूं मर्चेंट को धन शोधन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने हुमायूं मर्चेंट को 24 अक्टूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मर्चेंट को सोमवार की रात धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। इकबाल मिर्ची ऊर्फ इकबाल मेमन अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी था। अधिकारियों ने बताया कि मर्चेंट को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

कहा जाता है कि मर्चेंट मिर्ची का करीबी दोस्त और सहयोगी है। ईडी ने आरोप लगाया है कि सर मोहम्मद यूसुफ ट्रस्ट की वर्ली स्थित तीन संपत्तियों सी व्यू, मरियम लॉज और राबिया मैन्शन को अवैध तरीके से हथियाने के लिए मर्चेंट ने जानबूझ कर वहां ‘किराएदार’ रखे थे।

एजेंसी की जांच में पता चला है कि तीनों संपत्तियों में रहने वाले किराएदार ‘फर्जी’ थे। मर्चेंट से जुड़ी कंपनी सनब्लिंक रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ईडी की जांच के दायरे में है। इस कंपनी के प्रमोटर राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल हैं।

मिर्ची और उसके परिवार के कथित अवैध रियल एस्टेट संबंधी सौदों को लेकर ईडी मर्चेंट की जांच कर रहा है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने इस संबंध में महीने की शुरुआत में और दो लोगों हारुन अलीम यूसुफ और रणजीत सिंह बिन्दर को गिरफ्तार किया था। राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल से भी इस मामले में पूछताछ हुई है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयदाऊद इब्राहिममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया