लाइव न्यूज़ :

बंगाल में चंदननगर के पुलिस आयुक्त हुमायूं कबीर ने इस्तीफा दिया, टीएमसी में हो सकते हैं शामिल

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:47 IST

Open in App

चंदननगर (पश्चिम बंगाल), 29 जनवरी पश्चिम बंगाल में चंदननगर के पुलिस आयुक्त हुमायूं कबीर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सत्ताधारी पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि कबीर के अगले महीने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है और हो सकता है कि विधानसभा चुनाव में उन्हें हुगली जिले की एक सीट से मैदान में उतरा जाए।

राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 2003 बैच के अधिकारी कबीर को दिसंबर में पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रैंक पर पदोन्नत किया गया था।

उन्होंने इस पर पीटीआई-भाषा से कहा, "मेरी कुछ अपनी आकांक्षाएं हैं, जिन्हें मुझे पूरा करना है और इसीलिए मैंने यह फैसला लिया।"

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कबीर से जब यह पूछा गया कि क्या वह राजनीति में शामिल होने जा रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि वह चार फरवरी को अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं आज कुछ नहीं कहूंगा। मुझे कुछ दिन दीजिए। कुछ भी ठोस बात नहीं हुई है। मैं इसके बारे में चार फरवरी को बात करूंगा।"

कबीर ने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें 'उत्तोरन' भी शामिल है, जिसे मुख्यमंत्री ने पिछले साल कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में अनावरण किया था।

उन्होंने एक बंगाली क्राइम थ्रिलर फिल्म 'अलेया' का निर्देशन भी किया है, जो 2018 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

वर्तमान में कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अधिष्ठान) गौरव शर्मा को हुगली जिले के शहर चंदननगर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

शर्मा एक फरवरी को नया पद संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो