लाइव न्यूज़ :

मानवाधिकार आयोग ने ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए शौचालयों के बाहर ‘भ्रामक संकेतकों’ पर नोटिस दिया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उस शिकायत को लेकर दिल्ली मेट्रो को नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि उसके कई स्टेशनों पर शौचालयों में संकेतक के लिए जिन शब्दों और तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है वो ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वीकार्य नहीं है।

शिकायतकर्ता ने मानवाधिकार आयोग से कहा था कि 347 नये शौचालयों से इस तरह के ‘भ्रामक संकेतकों’ को हटाया जाए।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘मानवाधिकार आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम को नोटिस जारी किया है।’’

उसने कहा कि दिल्ली मेट्रो के 347 शौचालयों के बाहर संकेतकों पर ‘उभयलिंगी’ शब्द लिखा गया और एक तस्वीर लगाई गई जो ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को स्वीकार नहीं है।

आयोग ने डीएमआरसी के अधिकारियों से छह सप्ताह के भीतर कार्यवाही रिपोर्ट मांगी है।

उल्लेखनीय है कि ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए मेट्रो को सुलभ बनाने की दृष्टि से डीएमआरसी ने उन्हें पृथक शौचालयों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है जो अब तक केवल दिव्यांग यात्रियों के लिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग