लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक फायदे के लिए मानवाधिकार का हनन सुनियोजित षड्यंत्र: राज्यपाल धनखड़

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:54 IST

Open in App

जयपुर, 25 सितंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को मानवाधिकार हनन को लेकर एक तरह से राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मानवाधिकारों का हनन ‘सुनियोजित षड़यंत्र’ है, जो खास राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता है।

पश्चिम बंगाल में हो रहे मानवाधिकारों के हनन की ओर इशारा करते हुए राज्यपाल ने कहा, ‘‘मानवाधिकारों का संरक्षण जरूरी है। अधिकारों का हनन हो और प्रशासन और न्यायालय से मदद नहीं मिले तो व्यक्ति कहां जाए। प्रशासन उन लोगों की मदद करता है, जो अधिकारों का हनन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मानवाधिकारों का हनन सुनियोजित षड़यंत्र है, जो खास राजनीतिक उपलब्धि के लिए किया जाता है। यह भारत के संविधान पर कुठाराघात है। पश्चिम बंगाल में एक वे लोग हैं जो चैन की नींद सोते हैं और बेपरवाह हैं, उन्हें प्रशासन कुछ नहीं कहेगा। दूसरे वे लोग हैं जो एक पल भी नहीं सो पाते, उनको डर लगाता है।’’

धनखड़ शनिवार को जयपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर धानक्या ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से दीनदयाल की 105वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में व्याख्यान दे रहे थे।

यहां जारी बयान के अनुसार अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीबीआई दफ्तर में धरना देती हैं और कहती है कि मुझे गिरफ्तार करो या इन्हें छोड़ो। यह घटना किसी अन्य राज्य में होती तो पता नहीं क्या हो जाता है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो चुनौतियां और समस्याएं है, उनका सामना करने के लिए मैं यहां से उर्जित और ज्यादा ताकत के साथ जा रहा हूं। लड़ाई कितनी ही मुश्किल हो, लड़े बिना काम नहीं चलता।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं उस भूभाग का राज्यपाल हूं जहां लोगों को इस बात के लिए दंडित किया जाता है कि आपने प्रजातंत्र में अपनी मर्जी से वोट देने की हिमाकत कैसे की।’’ उन्होंने कहा कि आगे आकर उन लोगों को आइना दिखाना होगा जो लोगों को भ्रमित कर देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं।’’

धनखड़ ने कहा,‘‘ दीनदयाल ने जो बीज बोया था, उस पर समर्पित हुए बिना हम न संस्कृति को बचा पाएंगे, न आजादी को बचा पाएंगे और न ही प्रजातंत्र को फलीभूत कर पाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल का कोई भूभाग नहीं है, जहां आजादी की लड़ाई में लोगों ने अपने जीवन की आहुति नहीं दी हो, लेकिन विडंबना है कि आजादी के बाद यह ज्ञान दिये जाने लगा कि आजादी कुछ ही लोगों ने दिलाई।’’

उन्होंने कहा कि यह सुअवसर है, हम आजादी के उन लोगों को पहचाने। उनके बारे में ज्ञान प्राप्त करें, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। राज्यपाल ने कहा कि भारत की संस्कृति हजारों साल पुरानी है, दुनिया में भारत को इज्जत के साथ देखा जाता है। यहां के प्रधानमंत्री जिस प्रकार का काम कर रहे हैं, उनका लोहा दुनिया मानती है।

केन्द्रीय कला व संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष मनाने के लिए बनाई गई समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था आजादी का अमृत महोत्सव ऐसा होने चाहिए जिसमें विश्लेषण भी हो और चिंतन भी हो। प्रधानमंत्री की ही सोच थी कि उन्होंने उत्सव को आजादी का अमृत उत्सव नाम दिया, इसमें भारतीयता की झलक स्पष्ट है।

बयान के अनुसार कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पैरालंपिक में पदक विजेता अवनि लखेरा और देवेंद्र झाझड़िया का अभिनंदन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी के चरित्र पर शक, झगड़ा कर मायके गई, वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए 9 साल की बेटी की गला घोंटकर पति ने मार डाला

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

क्राइम अलर्टखेत में खेल रही थीं 6-8 साल की 2 मासूम बहन, चॉकलेट का लालच देकर चालक सर्वेश ने ऑटो में बैठाया और बड़ी बहन से किया हैवानियत, फ्लाईओवर से कूदा, दोनों पैर की हड्डियां टूटी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज मेष, वृषभ और मिथुन समेत 6 राशिवालों को आर्थिक लाभ होने के संकेत

पूजा पाठPanchang 21 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण