मानव भ्रूण कूड़े के ढेर में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:26 IST2021-04-02T17:26:21+5:302021-04-02T17:26:21+5:30

Human fetus found in garbage dump, police sent for postmortem | मानव भ्रूण कूड़े के ढेर में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मानव भ्रूण कूड़े के ढेर में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नोएडा, दो अप्रैल थाना फेस- 2 क्षेत्र के भंगेल गांव में बृहस्पतिवार रात को एक मानव भ्रूण पुलिस को मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फेस- 2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भंगेल गांव में एक मानव भ्रूण कूड़े के ढेर पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण को वहां किसने फेंका है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Human fetus found in garbage dump, police sent for postmortem

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे