लाइव न्यूज़ :

अलग तरह की कॉमेडी फिल्म है ‘हम दो हमारे दो’: राजकुमार राव

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:28 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म “हम दो हमारे दो” एक अलग तरह की कॉमेडी है और उन्होंने इसमें एक गंभीर व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो हास्यास्पद स्थिति में फंस जाता है।

अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राव एक अनाथ के किरदार में हैं जो अपनी प्रेमिका (कृति सैनन) से शादी करने के लिए माता पिता को “गोद लेता है।”

राव के पिता की भूमिका में परेश रावल हैं और मां का किरदार रत्ना पाठक ने निभाया है। राव ने कहा कि यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों से अलग है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “यह एक अलग तरह की कॉमेडी है। यह उससे अलग है जो मैंने पहले किया था। मेरा किरदार ऐसे व्यक्ति का है जो हमेशा किसी न किसी मुसीबत में पड़ जाता है। यह ‘स्त्री’, ‘लूडो’ या ‘बरेली की बर्फी’ में निभाए किरदार की तरह नहीं है जहां कॉमेडी आपके चेहरे से झलकती है, या जहां किरदार अपने आप में मजेदार होता है।”

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 37 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं जो सहज होने की कोशिश करता है लेकिन उसे हमेशा विचित्र और मजेदार स्थिति का सामना करना पड़ता है। “हम दो हमारे दो” 29 अक्टूबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

राव ने कहा कि फिल्म की कहानी इतनी अनोखी थी कि उन्होंने इसमें काम करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ऐसी कहानी पहले कभी नहीं लिखी गई जिसमें कोई व्यक्ति अपने माता पिता को गोद लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे