लाइव न्यूज़ :

टीकों के आवंटन में केंद्र के पक्षपाती होने का ‘हल्ला सिर्फ दिखावा’ : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड टीकों के संबंध में केंद्र के पक्षपात करने के कुछ राज्यों के आरोपों को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया और कहा कि वे अपनी अक्षमता को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीकों के आवंटन के लिहाज से तीन शीर्ष राज्यों में महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे गैर-भाजपा शासित प्रदेश शामिल हैं।

भारत में कोविड-19 के मामलों के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बीच हर्षवर्धन ने कहा कि टीकों की 9.1 करोड़ खुराकों का उपयोग किया गया है जबकि 2.4 करोड़ स्टॉक में हैं और 1.9 करोड़ टीके आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सभी राज्यों के लिए पर्याप्त मात्रा में टीकों की खुराकें उपलब्ध हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा पक्षपात किये जाने को लेकर कुछ राज्यों का शोर सिर्फ एक दिखावा है, अपनी अक्षमता को छिपाने का एक प्रयास है। कोविड टीकों की खुराकों के आवंटन के आधार पर शीर्ष तीन राज्यों में से दो राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान हैं। दोनों गैर-भाजपा शासित राज्य हैं।"

हर्षवर्धन ने एक अन्य ट्वीट में आंकड़े जारी करते हुए कहा, "आइए अब इस डर को खत्म करें! कोविड टीकों की कुल खुराकें दी गयीं : नौ करोड़ से ज्यादा, भंडार में या राज्यों को आपूर्ति की जा रही : 4.3 करोड़ से ज्यादा। कमी होने का सवाल ही कहां उठता है? हम लगातार निगरानी और आपूर्ति में वृद्धि कर रहे हैं। ”

इससे पहले बुधवार को हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों पर बुधवार को तीखा हमला बोला और उन पर पात्रता रखने वाले पर्याप्त संख्या में लाभार्थियों को टीका लगाए बिना सभी के लिए टीकों की मांग कर लोगों में दहशत फैलाने तथा अपनी “विफलताएं” छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह