लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मौसम के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर त्योहारी मौसम के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई और एयरलाइन ने यात्रियों को सुरक्षा जांच हेतु पर्याप्त समय के साथ हवाई अड्डा पहुंचने की सलाह दी है।

कई लोगों ने हवाई अड्डे पर स्थिति का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किये। इस हवाई अड्डे का संचालन अडानी समूह करता है।

एक बयान में हवाईअड्डा संचालक ने कहा कि त्योहारी मौसम की शुरुआत से यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है और आज सुबह अचानक छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। देश के अन्य शहरों के हवाईअड्डों पर भी इसी तरह की स्थिति है। संचालक ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि यात्रियों को हर जरूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

एक ट्वीट में बॉलीवुड संगीतकार विशाल ददलानी ने कहा, ‘‘ऐसा महसूस हो रहा है कि हम अंधकार युग में पहुंच गए हैं।’’

संगीतकार ने कहा कि हवाईअड्डे पर हर ओर ऊहापोह की स्थिति है, कर्मचारी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं लेकिन यात्रियों की इस भीड़ से निपटने में मुश्किल हो रही है।

वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर स्थिति बिल्कुल अराजक है और अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह इसे कैसे नियंत्रित करें।

विस्तार एयरलाइन ने यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए चेक इन के वास्ते जल्दी हवाई अड्डा पहुंचने की सलाह दी। वहीं इंडिगो ने मुंबई और चेन्नई हवाई अड्डे के यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय लेकर हवाई अड्डा आने की सलाह दी।

हवाईअड्डा संचालक ने कहा कि हितधारकों को हाल में मिली खुफिया रिपोर्ट और राज्य के अन्य हवाई अड्डों पर धमकियों के कारण सीएसएमआईए की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल