लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मौसम के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़

By भाषा | Updated: October 9, 2021 00:48 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर त्योहारी मौसम के बीच शुक्रवार को अडानी समूह द्वारा संचालित मुंबई हवाई अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई जिसके चलते एयरलाइन को घरेलू टमिर्नल-1 से उड़ान सेवा को निर्धारित समय से पहले ही बहाल करने की घोषणा करनी पड़ी है।

हवाई अड्डे के निजी संचालक ने शुक्रवार शाम एक बयान में कहा कि टर्मिनल-1 को 13 अक्टूबर से बहाल किया जाएगा जबकि पूर्व में इस टर्मिनल का संचालन 20 अक्टूबर की मध्य रात्रि से करने की घोषणा की गई थी।

शुक्रवार सुबह कई लोगों ने हवाई अड्डे पर स्थिति का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किए।

हवाईअड्डा संचालक ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम की शुरुआत से यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है और आज सुबह अचानक छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे। देश के अन्य शहरों के हवाईअड्डों पर भी इसी तरह की स्थिति है। संचालक ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि यात्रियों को हर जरूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

बॉलीवुड संगीतकार विशाल ददलानी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऐसा महसूस हो रहा है कि हम अंधकार युग में पहुंच गए हैं।’’

संगीतकार ने कहा कि हवाई अड्डे पर हर ओर ऊहापोह की स्थिति है, कर्मचारी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं लेकिन यात्रियों की इस भीड़ से निपटने में मुश्किल हो रही है।

वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर स्थिति बिलकुल अराजक है और अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह इसे कैसे नियंत्रित करें।

विस्तार एयरलाइन ने यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए ‘चेक इन’ के वास्ते जल्दी हवाई अड्डा पहुंचने की सलाह दी। वहीं, इंडिगो ने मुंबई और चेन्नई हवाई अड्डे के यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय लेकर हवाई अड्डा आने की सलाह दी।

हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि हितधारकों को हाल में मिली खुफिया रिपोर्ट और राज्य के अन्य हवाई अड्डों पर धमकियों के कारण सीएसएमआईए की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अप्रैल के मध्य में कोविड की दूसरी लहर की वजह से टर्मिनल-1 से उड़ान सेवा निलंबित कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos