लाइव न्यूज़ :

सत्ताधारी कांग्रेस में अंतरकलह से जनता को बड़ा नुकसान: पूनियां

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:59 IST

Open in App

जयपुर, तीन जून भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस की अंतरकलह से राजस्थान की जनता को बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और एक मंत्री के बीच हुई क‍थित नोंकझोंक की ओर इशारा करते हुए पूनियां ने यह बात कही।

पूनियां ने बृहस्पतिवार को इसका जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘बुधवार की जो घटना थी उसकी पृष्ठभूमि में बहुत सारी चीजें हैं, बुधवार को फिल्म का केवल ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी बाकी है.. लेकिन ऐसा लगता है कि इनके इस झगडे़ से राजस्थान की जनता को बड़ा नुकसान हुआ है।’’

उन्‍होंने कहा,‘‘अब साफ हो गया है कि इनकी नीयत राजस्थान की जनता की जिंदगी बचाने की नहीं थी, ये कुर्सी बचाने में लगे हैं और कुर्सी भी लड़ लड़ कर बचा रहे हैं।’’

गहलोत मंत्रिपरिषद की बुधवार रात हुई बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के बीच केन्द्र सरकार से निशुल्क टीकाकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन के मुद्दे पर कथित तौर पर तीखी नोकझोंक हो गई थी।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बैठक के दौरान डोटासरा का कहना था कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों को सभी को नि:शुल्क टीकाकरण की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को देना चाहिए। वहीं धारीवाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर की जगह पार्टी को भारत सरकार की शिकायत के लिये राष्ट्रपति से सम्पर्क कर उन्हें शिकायत करनी चाहिए।

एक मंत्री ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा, ‘‘यह अप्रत्याशित और अचानक हुआ। अन्य मंत्रियों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। डोटासरा बैठक से निकलने ही वाले थे। इस तरह की स्थिति शायद पहली बार हुई जो दुर्भाग्यपूर्ण थी।’’

उनके अनुसार,‘‘डोटासरा ने यहां तक कह दिया कि वह इसकी शिकायत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे। धारीवाल भी आक्रामक थे।’’

मंत्री के मुताबिक दोनों मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर एक साथ बैठे थे। मुख्यमंत्री अपने कमरे में मौजूद थे ओर वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से बैठक में भाग ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि डोटासरा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है और प्रत्येक कांग्रेस सदस्य चाहे वह सरकार में या पार्टी संगठन में, पार्टी का आदर करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए