लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सरकार के परामर्श के बाद भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों के किराए में भारी वृद्धि

By भाषा | Updated: April 25, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को यहां की यात्रा नहीं करने का परामर्श जारी किया है जिसके बाद भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ानों के किराए में भारी वृद्धि देखने को मिली है।

उड्डयन उद्योग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि भारत से अमेरिका जाने वाली उड़ान में इकोनॉमी श्रेणी की एक टिकट का औसत किराया 50 हजार रुपये था जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपये हो गया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को परामर्श जारी होने के बाद भारत-अमेरिका की उड़ानों की टिकटों की मांग बढ़ी है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘कई यात्री तत्काल अमेरिका जाना चाहते हैं क्योंकि वे भारत-अमेरिका उड़ानों पर लगने वाली संभावित पांबदी की वजह से फंसना नहीं चाहते।

जर्मनी, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात सहित कुछ और देशों ने भी भारत से हवाई यात्रा पर रोक लगाई है। संयुक्त अरब अमीरात ने कोविड-19 की खराब होती स्थिति के मद्देनजर रविवार से अगले 10 दिनों के लिए भारत से हवाई यात्रा पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार ने बृहस्पतिवार को भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव को श्रेणी चार के यात्रा परामर्श में शामिल कर दिया जिसका अभिप्राय है अमेरिकी नागरिकों को इन देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

इस बीच देश के भीतर निजी चार्टर विमानों की मांग भी बढ़ी है खासतौर पर कोविड-19 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए छोटे शहरों से बड़े शहरों में ले जाने के लिए।

मुंबई के चार्टर विमान ऑपरेटर के एक अधिकारी ने बताया कि उसके विमान पिछले कई दिनों से व्यस्त हैं क्योंकि वे अमीर लोगों के लिए एयर एंबुलेंस की तरह काम कर रहे हैं।

दिल्ली के जनरल एविएशन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि निजी चार्टर विमानों के किराए में दोगुनी वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए