लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 मृतकों की संख्या में भारी असमानता: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:38 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 जुलाई केरल कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कोविड-19 से मरने वालों की वास्तविक संख्या और राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़े में भारी असमानता है।

कांग्रेस नीत विपक्ष ने कोविड-19 मामलों की संख्या के बारे में सूचना का अधिकार कानून के तहत प्राप्त जवाब को साझा करते हुए आज यह मुद्दा उठाया।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, वीडी सतीशन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''मौतों की संख्या के बारे में जानकारी मांगने के लिये 13 जुलाई को आरटीआई आवेदन किया गया था। 23 जुलाई को इसका जवाब आया था। इसमें कहा गया है कि 1 जनवरी, 2020 से इस साल 13 जुलाई तक, राज्य में कोविड ​​​​-19 से 23,486 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, मुख्यमंत्री ने कल सदन को बताया कि केवल 16,170 मौतें हुईं।''

सतीशन ने कहा कि आरटीआई के जवाब में मिली जानाकरी और आधिकारिक आंकड़ों के बीच 7,316 मौतों का अंतर है, जिसका अर्थ है कि मौतों की वास्तविक संख्या और राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़े के बीच एक बड़ी असमानता है।

सतीशन ने कहा, ''यह जानकारी आरटीआई अधिनियम के माध्यम से प्राप्त हुई । यह सूचना केरल मिशन ने दी है जो यहां केपीसीसी (केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के कार्यालय से काम नहीं करता बल्कि यह राज्य सरकार की एजेंसी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो