हरियाणा में 25-27 फरवरी को पशु-प्रदर्शनी में सीएम खट्टर देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी जीतने का मौका, 12 प्रजाति के पशुओं का होगा कैटवॉक

By आजाद खान | Updated: February 27, 2022 22:59 IST2022-02-24T08:06:16+5:302022-02-27T22:59:27+5:30

आपको बता दें कि पशु-प्रदर्शनी के दौरान गाय, भैंस, बैल, खागड़, भेड़, बकरी, मेंढ़े, ऊंट, घोड़े, सुअर और गधों की भी प्रतियोगिता होंगी।

Huge animal-exhibition organized Haryana bhiwani February 25-27 2022 CM Khattar win tractor bullet scooty 12 species of animals catwalk | हरियाणा में 25-27 फरवरी को पशु-प्रदर्शनी में सीएम खट्टर देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी जीतने का मौका, 12 प्रजाति के पशुओं का होगा कैटवॉक

हरियाणा में 25-27 फरवरी को पशु-प्रदर्शनी में सीएम खट्टर देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और स्कूटी जीतने का मौका, 12 प्रजाति के पशुओं का होगा कैटवॉक

Highlightsभिवानी के सेक्टर 13 में 25 से 27 फरवरी को एक पशु-प्रदर्शनी आयोजित किया जाएगा।इस पशु-प्रदर्शनी में 12 प्रजाति के पशुओं में 53 श्रेणियों की प्रतियोगिता होंगी।इसमें राज्य के राज्यपाल समेत सीएम मनोहर लाल भी मुख्य अतिथि होंगे।

भिवानी: स्थानीय सेक्टर 13 के सामने खाली मैदान में 25 से 27 फरवरी को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी में लकी ड्रा निकाला जाएगा। सौभाग्यशाली विजेताओं के पास ट्रैक्टर, बुलेट, स्कूटी और दूध निकालने की मशीन पाने का मौका होगा। ये जानकारी कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने दी है। इस पर उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर से एक लाख से अधिक किसान- पशुपालक और आमजन आएंगे। 

कोविड के बाद होगा यह पहला राज्य स्तरीय आयोजन

कृषि मंत्री बुधवार को राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद यह प्रदेश का पहला बड़ा राज्य स्तरीय आयोजन है, जिसमें किसान-पशुपालक शामिल होंगे। 

पशु-प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा

प्रदर्शनी के दौरान जहां एक तरफ शुपालकों को उत्तम नस्ल के पशुओं व उनके पालन-पोषण की जानकारी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनी के दौरान तीनों दिन लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के बेहतरीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 

12 प्रजाति के पशुओं में 53 श्रेणियों की होगी प्रतियोगिता

कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने बताया कि पशु-प्रदर्शनी में 12 प्रजाति के पशुओं में 53 श्रेणियों की प्रतियोगिता होंगी। पशु-प्रदर्शनी के दौरान गाय, भैंस, बैल, खागड़, भेड़, बकरी, मेंढ़े, ऊंट, घोड़े, सुअर और गधों की भी प्रतियोगिता होंगी। मुर्राह नस्ल, हरियाणा नस्ल, साहीवाल व विदेशी गायों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 

पशु-प्रदर्शनी प्रदेशभर से उत्तम नस्ल के पशु शामिल होंगे, जिसके लिए पशुपालकों द्वारा पंजीकरण करवाया जा रहा है। पंजीकृत पशुओं में से जो सबसे अच्छे पशु हैं, उनको प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। 

राज्य के राज्यपाल करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 25 फरवरी को प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर को केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मुख्य अतिथि होंगे। प्रदर्शनी के दूसरे दिन 26 फरवरी को केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार से समापन पर 27 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। 

लोगों को दिए जएंगे टोकन

पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं पशु-प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी डॉ. एसके बागोरिया और उप निदेशक एवं को-नोडल अधिकारी डॉ. सुखदेव राठी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान लोगों को टोकन दिया जाएगा। इन सभी टोकन को मिलाकर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ में जो भी भाग्यशाली होगा उसे मुख्य अतिथि के हाथों इनाम मिलेगा। 

Web Title: Huge animal-exhibition organized Haryana bhiwani February 25-27 2022 CM Khattar win tractor bullet scooty 12 species of animals catwalk

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे