लाइव न्यूज़ :

कोरोना की मार झेल रहे डब्बेवालों को बड़ी राहत, एचएसबीसी बैंक ने किया 15 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 18, 2021 15:35 IST

कोरोना काल में डब्बावालों की मदद के लिए एक विदेशी बैंक ने हाथ आगे बढ़ाया है। एचएसबीसी बैंक ने मुंबई के डब्बावालों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपए अनुदान में देने की घोषणा की है ।

Open in App
ठळक मुद्देडब्बा वालों की कोरोना काल में मदद करेगा एचएसबीसी बैंक डब्बा वालों को मिलेगा 15 करोड़ का अनुदान मुंबई में डब्बा वाले 2 लाख लोगों को खाना पहुंचाते हैं

मुंबई :  कोरोना संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है। लोग बेरोजगार हो गए हैं और आर्थिक संकट की मार भी झेल रहे हैं। इस दौरान वित्तीय संकट से जूझ रहे मुंबई के डब्बा वालों की मदद करने के लिए एक विदेशी बैंक ने हाथ आगे बढ़ाया है ।

विदेशी बैंक एचएसबीसी ने मुंबई के डब्बा वालों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपए अनुदान की घोषणा की है ।  मुंबई में लोगों के घर,दफ्तरों में खाने के डब्बों की आपूर्ति करने वाले लोग मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से ही खाली बैठे हैं । दफ्तर जाने वाले ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम पर है । इससे डब्बा वालों की आजीविका लगभग ठप पड़ गई है।

ऐसे में एक बयान में कहा गया कि डब्बा वालों को आमतौर पर शहर की लोकल ट्रेनों भीड़भाड़ वाले वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और आवासीय क्षेत्रों में देखा जाता है । डब्बा वालों को बैंक की सहायता के तहत खाद्य सुरक्षा , जीवन बीमा, उनके परिवारों के लिए शिक्षा सहायता और लॉक डाउन खुलने के बाद नई साइकिल के रूप में आजीविका सहायता मिलेगी । 

मुंबई में डब्बा वालों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है । 

 यह लोग किसी नौकरी करने वाले के घर से टिफिन उठाते हैं । उसे उपनगरीय रेलवे से होते हुए दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाते हैं और अंत में साइकिल के जरिए खाने का डब्बा संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। डब्बा वालों का जिक्र कई बॉलीवुड फिल्मों में भी है।

भारत में बैंक के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी हितेंद्र दवे ने कहा कि यह डब्बावाला महानगर के कामकाजी लोगों का अभिन्न अंग है जो महामारी से प्रभावित हुए और उनके जीवनयापन का संकट उत्पन्न हुआ है । बैंक डब्बा वालों तक पहुंचने और मदद करने के लिए एनजीओ यूनाइटेड वे मुंबई के साथ काम कर रहा है । उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह वित्तीय सहायता इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान डब्बा वालों को प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगी ।

एचएसबीसी के बयान में कहा गया कि डब्बा वाले रोजाना 2 लाख लोगों को सेवा देते रहे हैं लेकिन महामारी के कारण का पूरा काम ठप हो गया है । ज्यादातर लोग घर से काम करने लगे हैं तो इनकी आजीविका पर बुरा असर पड़ा है।

टॅग्स :मुंबईकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया