लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ ने “वार” फिल्म के दो साल पूरे होने पर यादें ताजा की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 16:12 IST

Open in App

मुंबई, दो अक्टूबर अभिनेता ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री वाणी कपूर ने शनिवार को अपनी एक्शन फिल्म “वार” की दूसरी सालगिरह मनाई।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म “वार” में खालिद (श्रॉफ) नामक एक भारतीय सैनिक की कहानी दिखाई गई थी जिसे नियंत्रण से बाहर हो चुके एक वरिष्ठ एजेंट कबीर (रोशन) को खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

यह फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से थी जिसने विश्वभर में 475 करोड़ रुपये का व्यापार किया था। फिल्म के मुख्य अदाकारों रोशन, श्रॉफ और कपूर ने शूटिंग के दिनों को याद किया।

रोशन ने ट्वीट किया, “सेट की हर चीज की याद आ रही है- साथ में काम करना, सहयोग करना। वार के दो साल।”

श्रॉफ ने कहा कि वार में काम करना बेहतरीन अनुभव था क्योंकि उन्हें रोशन के साथ काम करने का मौका मिला।

कपूर ने ट्वीट किया, “दो साल, दो टीमें। एक अविश्वसनीय वार फिल्म।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे