लाइव न्यूज़ :

फर्जी आईडी से ईमेल भेजने के मामले में ऋतिक रोशन ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनके नाम से फर्जी ई-मेल अभिनेत्री कंगना रनौत को भेजे जाने से जुड़ी 2016 की अपनी एक शिकायत के सिलसिले में शनिवार को मुंबई अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) के सामने अपना बयान दर्ज कराया।

एक अधिकारी ने बताया कि रोशन सुबह करीब पौने 12 बजे दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त के दफ्तर पहुंचे। वह ढाई घंटे के बाद वहां से गये। उन्होंने मास्क एवं काली टोपी लगा रखी थी।

सीआईयू कार्यालय क्राऊफोर्ड बाजार में पुलिस आयुक्त कार्यालय के मुख्य भवन में है। आयुक्त कार्यालय के बारह बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं छायाकार मौजूद थे।

अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक की अगुवाई वाली सीआईयू अधिकारियों की एक टीम ने रोशन का बयान दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की सीआईयू ने बयान दर्ज कराने के लिए रोशन को तलब किया था।

रोशन ने 2016 में एक शिकायत दर्ज कराके आरोप लगाया था कि किसी ने फर्जी ई-मेल आईडी से उनके नाम का इस्तेमाल करके अभिनेत्री कगना रनौत को ई-मेल भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान