लाइव न्यूज़ :

हृतिक रोशन ने “कोई मिल गया” की 18वीं वर्षगांठ मनाई, ‘जादू’ को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:09 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त अभिनेता हृतिक रोशन ने विज्ञान-गल्प पर आधारित अपनी फिल्म “कोई मिल गया” के रिलीज होने की 18वीं वर्षगांठ मनाई और जीवन को “खुशियों और जादू” से भरने के लिए फिल्म के काल्पनिक किरदार ‘जादू’ को एक पत्र लिखकर धन्यवाद दिया।

निर्देशक राकेश रोशन द्वारा 2003 में बनाई गई फिल्म में हृतिक रोशन ने रोहित नामक लड़के की भूमिका अदा की थी जिसका मानसिक विकास पूरी तरह नहीं हुआ था। फिल्म की कहानी में रोहित, ‘जादू’ नामक एक परग्रही जीव का दोस्त बन जाता है।

“कोई मिल गया” उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। हृतिक ने 2000 में आई “कहो ना प्यार है” से फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत की थी जिसका निर्देशन भी उनके पिता राकेश रोशन के किया था। हृतिक ने ‘जादू’ को लिखे पत्र को इंस्टाग्राम साझा किया और साथ में फिल्म के दृश्य भी पोस्ट किये।

अभिनेता ने रविवार को लिखा, “यह उसके लिए है जिसने रोहित और व्यक्तिगत तौर पर मेरे जीवन को खुशियों और जादू से भर दिया। उसने रोहित का हाथ पकड़ा, उसके घाव भरे और जादू में विश्वास करना सिखाया।” हृतिक ने अपने प्रशंसकों से पूछा कि आज ‘जादू’ होता तो कैसा दिखता।

उन्होंने लिखा, “जादू केवल तीन साल का था जब वह रोहित के जीवन में आया था। 18 साल बाद आज वह 21 का होगा। कभी-कभी मुझे लगता है कि वह आज कैसा दिखता होगा। आप क्या सोचते हैं? जादू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” फिल्म में प्रीति जिंटा और रेखा ने भी काम किया था। “कोई मिल गया” को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो