लाइव न्यूज़ :

मानव संसाधन नीतियां कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए : उप राष्ट्रपति नायडू

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:34 IST

Open in App

चेन्नई, 27 दिसंबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कामकाज और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सोमवार को पेशेवर कर्तव्यों के साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समान महत्व देने की वकालत की।

नायडू यहां वी एल इंदिरा दत्त की पुस्तक 'डॉ वी एल दत्त: ग्लिम्प्स ऑफ ए पायनियर्स लाइफ जर्नी' का विमोचन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायडू ने सभी उद्योगपतियों से अपनी मानव संसाधन नीतियों को इस तरह से तैयार करने का आग्रह किया कि उनके कर्मचारी अपने कामकाज व जीवन को आसानी से संतुलन करने में सक्षम हों।

उन्होंने कहा, "इससे न केवल कर्मचारियों का प्रदर्शन बेहतर होगा बल्कि हमारे समाज में बढ़ रहे मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को भी दूर करने में मदद मिलेगी।"

नायडू ने लोगों के कुछ समय प्रकृति की गोद में बिताने और तनाव मुक्त करने के लिए बाहरी (आउटडोर) गतिविधियों में भाग लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उपराष्ट्रपति ने युवाओं को भारत की सदियों पुरानी संयुक्त परिवार प्रणाली को संरक्षित और प्रचारित करने की सलाह दी। उन्होंने युवा उद्यमियों से खेल और आउटडोर गतिविधियों के लिए कुछ समय निकालने का आह्वान किया।

नायडू ने दिवंगत उद्योगपति वी एल दत्त की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन और व्यापारिक दुनिया के बीच संतुलन बनाए रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल