लाइव न्यूज़ :

हिप्र: गडकरी ने 6,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उदघाटन, शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:10 IST

Open in App

शिमला , 24 जून केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कुल्लू जिले के मनाली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हिमाचल प्रदेश में 6,155 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 का 39 किमी लंबा परवानू-सोलन खंड भी शामिल है, जिसे 1,303 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि किसी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़कें जरूरी हैं। हिमाचल प्रदेश में बेहतर सड़कें होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में दिल्ली और कुल्लू के बीच यात्रा में लगने वाला समय घट कर सात घंटे रह जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज राज्य में सड़कों का 40,000 किमी लंबा जाल बिछा हुआ है, लेकिन अब भी काफी कुछ किये जाने की जरूरत है।

गडकरी और ठाकुर ने रोहतांग में अटल सुरंग का भी दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे