लाइव न्यूज़ :

Howdy Modi: ह्यूस्टन रवाना होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ट्वीट-दोस्त से मिलूंगा, पीएम मोदी ने यूं दिया जवाब

By भाषा | Updated: September 22, 2019 21:04 IST

Howdy Modi: रविवार को ह्यूस्टन एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यहां रात 8: 30 बजे रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का भाषण होगा। इस कार्यक्रम का समापन भारतीय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे होगा। 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम का तीन भाषाओं-हिन्दी, अंग्रेजी और स्पैनिश भाषा लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छा समय बिताएंगे।करीब 90 मिनट के इस रंगारंग कार्यक्रम में टेक्सास और अमेरिका भर से करीब 400 कलाकार भाग लेंगे। 

ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ रैली को संबोधित करने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छा समय बिताएंगे। ह्यूस्टन रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ह्यूस्टन जा रहे हैं और लोगों से भरे विशाल स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे।’’ रैली में वह और मोदी 50 हजार से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) पूछा कि क्या मैं उनके साथ आ सकता हूं और मैंने स्वीकार कर लिया और हम वहां अच्छा समय बिताएंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वहां भारी भीड़ होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ट्वीट को पीएम मोदी ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि आपसे मुलाकात का इंतजार है। पीएम मोदी ने लिखा 'वाकई आज का दिन शानदार होगा। आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं'।

गैर लाभकारी टेक्सास इंडिया फोरम की तरफ से आयोजित ‘साझे सपने, उज्ज्वल भविष्य’ में अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों के शानदार योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा और इसमें अमेरिका और भारत के बीच मजबूत और लंबी साझीदारी पर चर्चा की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा। करीब 90 मिनट के इस रंगारंग कार्यक्रम में टेक्सास और अमेरिका भर से करीब 400 कलाकार भाग लेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो